चोपन क्षेत्र के करगरा गांव में रविवार की सुबह बांस में करंट उतरने के कारण पास में पानी का छिड़काव कर रहे युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम छा गया।
करगरा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (35) अपने घर के पास ही एक दुकान खोल रखा है। रोज की तरह रविवार की सुबह भी वह दुकान खोलने पहुंचे। उसके पहले सफाई करके पानी का छिड़काव कर रहे थे। पास में बांस का पेड़ है जो ऊपर 11 हजार वोल्टेज तार से सट रहा था। बांस के सहारे करंट उतरा था। सुरेंद्र नंगे पांव ही पानी का छिड़काव कर रहे थे। इस दौरान करंट लगने से सुरेंद्र गिरकर छटपटाने लगा। थोड़ी देर में परिवार के लोग उन्हें लेकर पास के अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।