फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Sat, 15 Oct 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
एनसीएल के अंतर क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी।
विज्ञापन
मिनी रत्न कंपनी एनसीएल के केंद्रीय कर्मशाला (सीडब्ल्यूएस) जयंत के श्रमिक मनोरंजन गृह में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक अंतर क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुक्रवार की रात समापन हुआ। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (कार्मिक/कल्याण) टीबी राजू ने कहा कि प्रतियोगिता में उच्च कोटि की रचनात्मक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से यह भली-भांति जाहिर हुआ है कि एनसीएल में रचनात्मक प्रतिभाओं की भरमार है।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में एनसीएल मुख्यालय सहित एनसीएल की सभी परियोजनाओं/इकाइयों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने कला का प्रदर्शन किया। भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने वाली शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, भारतीय एवं पश्चिमी वाद्ययंत्र और हास्य प्रहसन की कुल 29 स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। समापन समारोह से पहले कव्वाली स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें मेजबान सीडब्ल्यूएस की टीम की प्रस्तुति फिरकापरस्ती जबसे दिमागों पे छा गई, हर आदमी के हाथ में तलवार आ गई.. ने खूब वाहवाही लूटी। सीडब्ल्यूएस के ही एके जौहरी ने हास्य प्रहसन की शानदार प्रस्तुति दी।


प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। सीडब्ल्यूएस महाप्रबंधक  राजशेखर कोटूरी ने आयोजन की उपयोगिता बताई। स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) सुनील कुमार तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमओएआई) के अध्यक्ष तारकेश्वर  प्रसाद, एनसीएल के मुख्य प्रबंधक (कार्मिक/कल्याण) ए एक्का, मुख्य  सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र सिंह, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि  हीरामणि  यादव, बलराम बेलवंशी, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य जोगिंदर सिंह, शिवमुनि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें