जनपद में विभन्न जगहों पर हुए हादसे में मासूम समेत दो की मौत हो गई। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र केे कम्हारी गांव में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से 19 माह के आयुष जायसवाल की जहां मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र केे कम्हारी गांव में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को वाहन के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सुबह करीब10 बजे कम्हारी में शाहगंज की तरफ से राबर्ट्सगंज की ओर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से रामकुमार जायसवाल का बेटा आयुष जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद लोग बच्चे को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। उधर दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक को मय ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ कर पुलिस को घटना को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची फोर्स ने ग्रामीणों के कब्जे से चालक और वाहन को सुपुर्दगी में लेकर कोतवाली और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। हालांकि मृतक के पिता ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस लिखापढ़ी कराने के बाद शव को घरवालों को सुपुर्द कर दिया।