फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास के लिए खुली बैठक में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़,पात्रों को मिलेगा योजना का लाभ : बीडीओ

विज्ञापन
कोन क्षेत्र के गांव में खुली बैठक में शामिल ग्रामीण। स्रोत स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
कोन (सोनभद्र)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के चयन को लेकर मंगलवार को ग्राम पंचायतों में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवास की उम्मीद लगाए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। अधिकारियों ने आवास प्लस सर्वे सूची को पढ़कर सुनाया और ग्रामीणों से पात्रता का सत्यापन कराया। बीडीओ डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे और ग्राम विकास अधिकारी के नेतृत्व में बागेसोती, मिटीहिनिया और कुड़वा गांवों में खुली बैठक हुई। इस दौरान आवास लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक कर ग्रामीणों से जानकारी ली गई और पात्रता के आधार पर अनुमोदन कराया गया। बीडीओ ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी आवास विहीन पात्र लोगों को पक्की छत उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लोगों ने भी सेल्फ सर्वे कराया है, जिनके पास पहले से पक्का मकान है। ऐसे मामलों की जांच खुली बैठक के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी बिचौलिए के झांसे में न आएं। पात्र लाभार्थियों को हर हाल में योजना का लाभ मिलेगा, जबकि अपात्र लोगों को आवास नहीं दिया जाएगा। बैठक में ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, एडीओ आरडी अजय कुमार, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें