फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मनरेगा बचाओ की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट प्रदर्शन करते खेत मजदूर और भाकपा के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। मनरेगा बचाओ और अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राजमार्ग से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी उद्यान पहुंचकर धरना दिया। इस दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। प्रदर्शनकारियों ने वीबी-जी राम (जी) योजना को ग्रामीण मजदूरों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा योजना ने ग्रामीण गरीब मजदूरों को गांव में रोजगार की गारंटी दी थी लेकिन नई व्यवस्था से मजदूरों के अधिकार प्रभावित होंगे। धरने में आरके शर्मा ने मनरेगा को पुराने स्वरूप में बहाल करने, ग्रामीण मजदूरों को वर्ष में 200 दिन काम और 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने, काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने समेत कई मांगें उठाईं। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम रक्षा और संचालन देव कुमार विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान बसावन गुप्ता, अमरनाथ बिंद, रामभजन कुशवाहा, नंदू यादव, नागेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें