रॉबर्ट्सगंज संकट हरण सिद्ध हनुमान मंदिर में सजी भव्य प्रतिमा। संवाद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित संकट हरण सिद्ध हनुमान मंदिर और संकट मोचन हनुमान मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने बजरंगबली का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और जय श्रीराम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्री संकट हरण सिद्ध हनुमान मंदिर में स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे। पाठ की पूर्णाहुति के बाद बजरंगबली का पूजन-अर्चन और आरती की गई। इस दौरान मंदिर के संस्थापक रामजी मोदनवाल, शानू मोदनवाल, माया देवी आदि मौजूद रहे। वहीं, सीएमओ कार्यालय के समीप स्थित श्रीराम जानकी संकट मोचन मंदिर में शाम को संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडेय ने महाआरती की।