राबर्ट्सगंज कोतवाली में सर्म्पूण थाना समाधान दिवस पर जन समस्या सुनते डीएम अभिषेक सिंह और एससप अ?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। संक्रमण के चलते लंबे समय से स्थगित थाना समाधान दिवस अब नए रुप में शुरू किया गया है। शनिवार को पहले थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की भीड़ उमडी। पुलिस व राजस्व अधिकारियों ने उनकी शिकायतें सुनीं और समाधान निकाला। ऐसे में कोई जमीन का विवाद लेकर पहुंचा था तो किसी की समस्या पारिवारिक विवाद से जुड़ी थी। राबर्ट्र्सगंज कोतवाली में एसडीएम डॉ. कृपा शंकर पांडेय और सीओ राजकुमार तिवारी ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों के समक्ष 20 प्रकरण पहुंचा, जिसमें 19 राजस्व और एक पुलिस से संबंधित था। पांच का मौके पर निस्तारण हुआ। क्षेत्राधिकारी को रिश्ते में देवरानी-जेठानी लगने वाली विवाहिताओं ने बताया कि ससुरालियों द्वारा मारपीट कर उन्हें घर से भगा दिया गया है। वर्तमान में वे अपने मायके में रह रही है। सीओ ने कोतवाल सुभाष राय को प्रकरण की जांच करते हुए पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने का निर्देश दिया। बभनी : थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में जमीन विवाद संबंधित तीन प्रार्थना पत्र पड़ें। वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फोर्स को राजस्व कर्मियों के साथ निस्तारण के लिए लगा दिया गया है। दुद्धी: कोतवाली परिसर में अध्यक्षता सीओ दुद्धी राम आशीष यादव का आयोजन हुआ। सुनवाई के दौरान पांच मामले आए, जिसमें दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। कोन: थाने में आयोजित समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने पीड़ितों की फरियाद सुनी। थानाध्यक्ष के समक्ष 11 मामले भूमि संबंधित पहुंचा, जिसमें एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शक्तिनगर: बीजपुर स्थानीय थाने में प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सुनवाई के दौरान सात मामले राजस्व सम्बंधित आए और दो मामले पुलिस से सम्बंधित रहे। घोरावल कोतवाली में सुनवाई के दौरान डीएम और एसपी के समक्ष 26 फरियादी पहुंचे। 25 मामले राजस्व विभाग और 1 मामला पुलिस से सम्बंधित है। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना दिवस में आने वाले मामलों का पांच दिन के अंदर समाधान किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि अगर कोई मामला कोर्ट में विचाराधीन है तो उसके बारे में पता कर रिपोर्ट दें। एसडीएम सुशील यादव, प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।