फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रैक की मरम्मत के लिए बंद रही क्रॉसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्राॅसिंग के पास ट्रैक की मरम्मत के कारण रविवार को पूरे दिन रॉबर्ट्सगंज-रामगढ़ मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुआ मरम्मत कार्य पूरे दिन चलता रहा। क्राॅसिंग को शाम सवा सात बजे चारपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया। सोमवार को साढ़े नाै बजे से फिर क्राॅसिंग बंद कर काम कराया जाएगा।

जेबीसी से कार्य कराया गया। त्योहारी सीजन में स्टेट हाईवे पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग बंद किए जाने से राहगीरों को परेशानी हुई। साइकिल व बाइक सवार रेलवे स्टेशन के आगे से घूमकर आ-जा रहे थे। बड़े वाहन रेलवे क्राॅसिंग के पास खाली मैदान में खड़े रहे।
विज्ञापन


मिर्जापुर के कलवारी से घोरावल, रॉबर्ट्सगंज होते हुए बिहार सीमा तक जाने वाले स्टेट हाईवे पर रॉबर्ट्सगंज नगर की सीमा में रेलवे क्रॉसिंग स्थित है।

रायपुर, मांची, रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्रों के सैकड़ों गांवों सहित बिहार आने-जाने वालों के लिए यही प्रमुख मार्ग है।

राेजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। ट्रैक मरम्मत के लिए इस रेलवे क्रॉसिंग को रविवार को बंद किया गया।

मरम्मत का कार्य ऐसे समय हो रहा है, जब त्योहारी सीजन चल रहा है। आवागमन का मुख्य मार्ग होने के कारण खरीदारी के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

क्रॉसिंग बंद होने से कचहरी, तहसील, जिला मुख्यालय पर आने वाले लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। बस समेत अन्य यात्री वाहनों का संचालन रेलवे क्रॉसिंग तक हुआ।
विज्ञापन


रॉबर्ट्सगंज-रामगढ़ मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर डीप स्क्रीनिंग व ट्रैक मेंटनेंस का कार्य कराया जा रहा है। राहगीरों को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए समय सीमा से पहले ही काम खत्म करने की पूरी कोशिश रहेगी। -पुष्पेंद्र राम, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेल पथ चुर्क।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें