नगवां ब्लॉक के पौनी गांव में निकला मगरमच्छ
- फोटो : SONBHADRA
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के पवनी गांव के एक घर में मगरमच्छ घुस जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर कर्मनाशा नदी में छोड़ दिया। पवनी गांव निवासी मन्नी यादव शनिवार की सुबह सो कर उठे और आंगन में गए तो देखा कि एक मगरमच्छ बैठा था। यह देखकर उन्होंने अपने परिवार के और लोगों को बाहर न निकलने के लिए आवाज दी। फिर शोर मचा कर गांव के लोगों को बुलाया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के दारोगा रामपुकार ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ कर कर्मनाशा नदी में छोड़ दिया। बताया कि मगरमच्छ पास के बिजरा नदी से आया होगा।