फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोको निरीक्षक के खिलाफ रेल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। स्थानीय रेलवे स्टेशन चोपन के लोको रनिंग कर्मचारियों ने शनिवार को मुख्य लोको निरीक्षक के खिलाफ कोरोना को ध्यान में रखते हुए धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे रेलकर्मियों ने बताया कि धनबाद मंडल रेल प्रबंधक ने बिना किसी जांच पड़ताल के चोपन में कार्यरत सहायक लोको पायलट एस. प्रजापति एवं लोको पायलट एसएन सिंह का स्थानांतरण धनबाद मंडल से सीधे सोनपुर व समस्तीपुर मंडल कर दिया। दोनों रेल कर्मचारियों का स्थानांतरण रेल कर्मियों पर आघात है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने चेताया कि चोपन के सभी रनिंग कर्मचारी तब तक धरना प्रदर्शन पर रहेंगे जब तक दोनो रनिंग कर्मियों को वापस चोपन पदस्थापित नहीं किया जाता है। इस दौरान पीके गौरव, दिवाकर कुमार, रामानंद सिंह, एसके भारती, अभय कुमार, रौशन कुमार एवं सभी रनिंग कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें