म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गड़िया ग्राम पंचायत में स्थित कुंभी बंधी में शनिवार की दोपहर एक बकरी को मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया। बंधी में विगत वर्षों से ही एक मगरमच्छ ने ग्रामीणों को परेशान करके रख दिया है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत वन विभाग से की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नही हो सका है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के गड़िया ग्राम पंचायत में स्थित कुंभी बंधी में शनिवार की दोपहर मगरमच्छ ने मनीष यादव की बकरी को अपना निवाला बना लिया।जब तक ग्रामीण देखते और कुछ समझ पाते तब तक मगरमच्छ ने उसे पानी में खींच लिया।ग्रामीणों के मुताबिक पूर्व में कई बार वन कर्मियों से इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस दिशा में कोई कदम उठाया नही गया है।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष ही मगरमच्छ ने कुंभी बंधी में डेरा डाले रखा है।कहा महकमा समस्या को गंभीरता से नही ले रहा है।ग्रामीणों ने तत्काल मगरमच्छ के दहशत से निजात दिलाए जाने की मांग की है।