फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल

Thu, 05 Apr 2018 11:05 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती सड़क हादसे में घायल को देखते लोग। - फोटो : सोनभद्र
विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव के समीप गुरुवार को बेकाबू एक बोलेरो ने पीछे से बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में बाइक सवार मो. जमील (45), उनका बेटा इमरान (20) और इरफान (23) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल ले गई। यहां से डॉक्टर ने तीनों को बीएचयू रेफर कर दिया। बीएचयू में उपचार के दौरान इरफान की मौत हो गई।  
विज्ञापन


नगर पंचायत चुर्क के वार्ड नंबर एक निवासी जमील अपने बेटे इरमान और इरफान के साथ बाइक पर सवार होकर अपने पैतृक घर करमा थाना क्षेत्र के बारी गांव जा रहे थे। रास्ते में सुबह करीब आठ बजे खैराही गांव के समीप हिंदुआरी की तरफ से राजगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार से एक बोलेरो ने बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई। बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिर कर कर घायल हो गए। उसी वक्त मिर्जापुर से केकराही की ओर जा रहे एक ट्रक की भी चपेट में इरफान आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल ले गई। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने तीनों को बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही घायलों के घरवालों के अलावा चुर्क के पूर्व चेयरमैन मो. सईद        कुरैशी पहुंच गए। बीएचयू में   उपचार के दौरान इरफान की मौत हो गई। इमरान की भी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें