फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने दोस्तों संग मिलकर की थी हत्या

Sun, 20 Mar 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
वारदात - फोटो : buerue
विज्ञापन
पिटाई से बुधवार को हुए युवक की मौत की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के पीछे नौकरी दिलाने के नाम पर मृतक से लिया गया पैसा विवाद का जड़ बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मिर्जापुर के चुनार कोतवाली इलाके के फिरोजपुर गांव के रहने वाले सुभाष सिंह (45) के बगल के गांव रेहिया के रहने वाले अनूप सिंह से गहरी दोस्ती थी।
    कुछ माह पूर्व सुभाष बेटी की शादी के लिए अपना कई बीघा खेत बेचा था। इसी बीच अनूप (बबलू) ने सुभाष से नौकरी दिलाने के नाम पर 85 हजार रुपये लिए। अनूप पहले शक्तिनगर क्षेत्र में रहकर नौकरी कर चुका था इसी से सुभाष उसके झांसे में आ गया। नौकरी नहीं मिलने पर सुभाष पैसे का तकादा करने लगा। दबाव बनते देख अनूप उसे लेकर मंगलवार को शक्तिनगर पहुंचा।
विज्ञापन
  बुधवार की रात उसने अपने दोस्तों के साथ सुभाष को शराब पिलाई और एनसीएल खड़िया परियोजना के कोल हैंडलिंग प्लांट के पास स्थित बस्ती में ले गया, जहां उसके अनूप व उसके साथियों  लाठी डंडे से बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया।   
बाद में सुभाष की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट की वजह से मौत स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। रविवार को घटना के खुलासे का दावा करते हुए पुलिस ने बताया कि महिला जयवती धोबी, मृतक के साथी अनूप सिंह व घटना स्थल के कुछ दूर रहने वाले संत कुमार पनिका को पुलिस ने जेल भेजने के बाद अन्य   लोगों की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें