फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकार के लिए चलाई गोली से किशोर मरा

Thu, 10 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बरकोनिया थानाक्षेत्र के सोमा के जंगल में बुधवार शाम शिकार के लिए चलाई गई गोली लगने से एक किशोर की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी की। अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल डॉ. अवधेश सिंह ने भी मौका मुआयना किया।  
विज्ञापन
 बुधवार की शाम करीब छह बजे सोमा गांव के कई युवक जंगल में शिकार खेलने गए थे। चर्चा है एक युवक ने बारहसिंघा देखकर फायरिंग कर दी,  लेकिन गोली राजू (16) पुत्र गुलाब के पेट में लग गई। इसके बाद शिकार करने वाले युवक राजू को लेकर नऊआटाड़ में एक व्यक्ति के घर पहुंचे और बताया कि राजू पहाड़ी से गिरने से घायल हो गया है। इसके बाद सभी फरार हो गए। किसी ने राजू के घर वालों को इसकी जानकारी दी।   जब भोर में उसके पिता और अन्य लोग पहुंचे तो बेटे की मौत हो चुकी थी। गुरुवार की सुबह जब जानकारी पुलिस को हुई तो मांची, रामपुर बरकोनिया थाना, पनौरा चौकी पुलिस के साथ सीओ सच्चिदानंद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शिकारियों के घर छापेमारी की, लेकिन सभी फरार हो गए थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


किशोर की मौत मामले में कोई तहरीर नहीं पड़ी है। किशोर के पेट में चार-पांच छर्रे लगे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चार-पांच लोग शिकार खेलने गए थे लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन

 - सच्चिदानंद, पुलिस क्षेत्राधिकारी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें