फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: शादी में गई विवाहिता का खेत में मिला शव, गले पर है कसने के निशान, अस्त-व्यस्त थे कपड़ों को देख परिजनों को हत्या का शक

Tue, 08 Dec 2020 10:05 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले की जुगैल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह एक महिला का शव खेत में मिला। गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। शरीर के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। महिला एक वैवाहिक समारोह में गई थी। सुबह घर न लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की तो शव घर से करीब तीन सौ मीटर दूर खेत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जुगैल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता करीब दो माह से अपने मायके में ही रह रही थी। सोमवार रात उसके घर के पास ही एक व्यक्ति के घर शादी थी। वह परिवार के लोगों के साथ शादी में शामिल होने गई थी। रात में उसके पिता वहां से घर लौट आए थे और महिला वहीं रुक गई थी।

मंगलवार की सुबह जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की। महिला का शव उसके घर से करीब तीन सौ मीटर दूर खेत में मिला। शव धूल से सना और कपड़े अस्त-व्यस्त थे। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। सीओ भास्कर वर्मा ने बताया कि मृतका के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। 

मृत विवाहिता के गले पर कसने के निशान हैं। पुलिस टीम जांच पड़ताल कर रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

अमरेंद्र प्रसाद सिंह पुलिस अधीक्षक 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें