फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ीसा से प्रयागराज ले जाया जा रहा था 61 लाख का गांजा, सोनभद्र पुलिस ने किया जब्त 

Tue, 17 Nov 2020 06:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी और सोनभद्र पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा मोड़ के पास मंगलवार को घेराबंदी कर पुलिस ने गांजा से लदा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में 125 पैकेट गांजा छिपाकर रखा गया था। वजन कराने पर छह क्विंटल दस किलोग्राम निकला। पकड़े गए अंतरजनपदीय चार गांजा तस्करों में ट्रक चालक समेत कार से रेकी कर रहे दो युवक भी शामिल हैं। बरामद गांजा की कीमत 61 लाख रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन चुर्क में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान जानकारी दी।। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि उड़ीसा से एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर जिले से होकर प्रयागराज जाने वाले हैं।

एएसपी ओपी सिंह और सीओ राजकुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में चोपन एसओ नवीन तिवारी, स्वाट टीम प्रभारी अमित त्रिपाठी, एसओजी इंचार्ज प्रदीप कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह हमराहियों के साथ तेलगुड़वा मोड़ पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने एक ट्रक और उसके आगे चल रही एक कार पकड़ कर उसमें सवार लोगोंं से पूछताछ की। युवकों की निशानदेही पर ट्रक से करीब छह क्विंटल दस किग्रा गांजा बरामद किया गया।

प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के पुरेगोबई गांव निवासी गांजा तस्कर अबरार, पकड़लौर भीटी निवासी दिनेश कुमार यादव, बनकट बरोत निवासी राधेश्याम यादव और वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाबतपुर निवासी अर्जुन सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। ट्रक और कार को सीज कर दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें