थाना पुलिस ने नगर में करीब चार दिन पूर्व किशोर कुमार के दूकान से हुई लाखों की चोरी के मामले का मंगलवार को खुलासा कर दिया। करीब एक लाख रुपये के चोरी के सामान के साथ छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
थाना परिसर में पत्रकारवार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद ने बताया कि घोरावल बाजार में किशोर कुमार पुत्र अर्जुन लाल के गोदाम से चोरों ने खाद्य पदार्थ चोरी कर लिया था। प्राथमिकी सोमवार को दर्ज किया गया था। सोमवार की रात पुलिस ने निरीक्षक सुनील चंद तिवारी के अगुवाई में ग्राम पंचायत पिपरवार में स्थित खंडहर से चोरी का सामान बरामद कर लिया। सीओ ने बताया कि बरामद सामान में 855 पैकेट सिगरेट, 20 पैकेट काजू, घी, साबुन, 1200 पाउच हिमगंगे तेल, 435 पाउच बोरोप्लस, काली मिर्च, जावित्री समेत अन्य सामान शामिल है।
आरोपी विश्वनाथ मौर्य पुत्र राजदेव मौर्य निवासी बिसरेखी, जितेंद्र पुत्र जमुना निवासी टेढ़ी, कमलेश पुत्र कुबेरन, मनीष पुत्र मुन्नी, आशु पुत्र प्रभु और रामाश्रय पुत्र सोमारू निवासी कस्बा घोरावल को मौके से गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को चालान कर दिया गया। तीन आरोपी बादल, मुकेश और बल्ली निवासी घोरावल कस्बा की तलाश की जा रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान एसआई प्रेमचंद्र शुक्ला, चिंतामणि सिंह, रामअनुग्रह पांडेय आदि शामिल रहे।