फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में फेल होने पर लगा ली फांसी

Mon, 27 Jun 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
युवक को बचाने का प्रयास करते लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर आठ में स्थित परियोजना के खाली पड़े मकान में सोमवार को संदिग्ध हाल में विमलेश मौर्या (25) का शव पंखे के हुक से लटकता मिला। युवक परिवार वालों का कहना है कि एसएससी की असिस्टेंट परीक्षा में असफल होने के बाद वह निराश था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक के चचरे भाई आशीष मौर्य ने बताया कि बीते छह माह से विमलेश उनके साथ रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। एक पखवाड़े पूर्व जूनियर असिस्टेंट के परीक्षा परिणाम में असफल होने के चलते वह काफी निराश चल रहा था। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर घर से विमलेश कहीं गायब हो गया।

काफी खोजबीन करने के बाद उसका पता नहीं चला तो उसके गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई। सोमवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे अपने आवास के नीचे खाली आवास के खिड़की को धक्का देकर अंदर देखा गया तो पंखे के हुक से रस्सी के सहारे उनका भाई लटक रहा था। मूलरूप से मृतक ग्राम त्रिलोकपुर जनपद गोरखपुर का निवासी था। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें