फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थैला काटकर एक लाख ले उड़े

Mon, 27 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
नगदी उड़ाने का मामला - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
शामली के झिंझाना में बैंक शाखा के अंदर कैश काउंटर पर खडे़ किसान का थैला काटकर दो किशोरों ने एक लाख रुपये उड़ा लिए। किसान को पता लगा, तो हल्ला मच गया। इसके बाद तलाश करने के बावजूद आरोपियों का पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है। 
विज्ञापन


हरियाणा के जनपद करनाल के थाना सदर क्षेत्र स्थित गांव दरड़ निवासी किसान दर्शन सिंह ने झिंझाना क्षेत्र स्थित गांव अलाउद्दीनपुर में कृषि फार्म बनाया हुआ है। सोमवार दोपहर बाद वह झिंझाना स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से एक लाख रुपये निकालने पहुंचे। कैश काउंटर से प्राप्त रुपयों को थैले में रख दिया।

थैला काउंटर पर रखकर वह पास में खड़े युवक से बात करने लगे। इसी दौरान दो किशोरों ने ब्लेड से थैला काटा और उसमें रखे एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। इसका पता लगते ही किसान ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक शाखा में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, तो दो किशोर थैला काटकर रुपये लेकर जाते दिखाई दिये।
विज्ञापन


इसके बाद किसान दर्शन सिंह ने झिंझाना थाने पहुंचकर घटना के संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कार्यवाहक थाना प्रभारी कमल सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें