फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में ग्राम पंचायत सदस्य की पीट-पीटकर हत्या, स्टेडियम के निर्माण कार्य के दौरान हुुई वारदात 

Thu, 08 Oct 2020 06:01 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोठानी में गुरुवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ग्राम पंचायत सदस्य लक्ष्मण (70) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत गोठानी में मनरेगा के तहत स्टेडियम निर्माण का कार्य हो रहा है। इस बीच कार्यस्थल पर गुरुवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मिट्टी भरने का काम करा रहे ग्राम पंचायत सदस्य लक्ष्मण (70) पर शिववचन निवासी गोठानी ने अचानक लाठी डंडे से प्रहार करना शुरू कर दिया।

हमले में लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन वृद्ध को चोपन सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जुगैल थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गोठानी में मनरेगा के तहत स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान शिववचन नाम के व्यक्ति ने वृद्ध के ऊपर हमला बोल दिया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी हमला करने के बाद फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मण के भाई प्रेमचंद की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें