फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एएनएम की मौत, चक्काजाम

Tue, 08 Mar 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
चक्का जाम करते स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी गांव के समीप राजमार्ग पर ट्रक के धक्के से बाइक सवार एएनएम सावित्री (30) की मौत हो गई जबकि उनके पति राधेश्याम (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे नाराज स्वास्थ्यकर्मियों ने सड़क पर शव रख कर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन लोग मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। आखिर में सदर एसडीएम कैलाश सिंह ने मृतका के पति को नौकरी और मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। 
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के स्वास्थ्यउपकेंद्र रजधन में संविदा पर तैनात एएनएम सावित्री अपने पति राधेश्याम के साथ मगंलवार को दिन में तीन बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही से ट्रेनिंग में भाग लेकर एएनएम अपने पति राधेश्याम के साथ बाइक पर सवार होकर रजधन जा रही थी। लेकिन रास्ते में हिंदुआरी के पास पीछे से एक ट्रक बाइक में टक्कर मारते हुए राबर्ट्सगंज की ओर चला गया। हादसे में सावित्री की मौके पर मौत हो गई जबकि उनके पति घायल हो गए।   राहगीरों ने एंबुलेंस से उनको जिला अस्पताल भेजा। सावित्री मूलरूप से फैजाबाद जिले की रहने वाली थीं और वर्तमान मेें सपरिवार रजधन में रह रह ही थीं।  हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल अबरार अहमद ने स्वास्थ्यकर्मियों को समझाबुझा कर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानें।
विज्ञापन

कुछ देर में घटनास्थल पर एसडीएम कैलाश सिंह, सीओ सच्चिदानंद, डिप्टी सीएमओ डा. डीके सिंह भी पहुंच गए। एसडीएम ने सीएमओ से वार्ता कर मृत एएनएम के पति को नौकरी, राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना समेत अन्य योजनाओं से आश्रितों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उसके बाद जाम करने वाले शांत हुए और जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। समाचार लिखे जाने तक राधेश्याम की हालत गंभीर बनी हुई थी। बताया गया  मृतका को दो नाबालिग बेटियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें