फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लात-घूंसे

Tue, 08 Mar 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला विकासनगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह ग्राम नवाबगढ़ में लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से जमकर लात-घूंसे चले।
विज्ञापन


इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत करा दिया। वहीं, पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कर रही है। 

जानकारी के अनुसार नवाबगढ़ निवासी आशिक पुत्र याकूब और इजमाम पुत्र इसलाम के बीच पैसे को लेकर लेन-देन चल रहा है।

हंगामा बढ़ने पहुंची पुलिस:
बताया जा रहा है कि बीते पांच फरवरी को दोनों के बीच विवाद हो गया था। तब कुछ लोगों ने बीच बचाव कर विवाद को सुलझा लिया था।

लेकिन मंगलवार की सुबह इजमाम जिस दौरान आशिक के घर के बाहर से निकल रहा था। उसी समय दोनों में फिर से विवाद शुरू हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के कई लोग आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच काफी लात-घूंसे चले। हंगामा बढ़ने पर वहां पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। चौकी प्रभारी योगेश पांडेय ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें