फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। थानाक्षेत्र के महदेपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर हजारों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। महदेपुर के कोटेदार कपूरचंद यादव के परिवार वाले हर राज की तरह खाना आदि खाकर सो गए। देर रात आए चोर छत के रास्ते घर में घुसे। उसके बाद एक बाइक, पांच हजार नकद, मोबाइल उठा ले गए। सुबह घर के लोग जागे तो बाइक न देख अवाक रह गए। उसके बाद घर में गए तो वहां भी एक बाक्स गायब था। यहां के बाद चोर केदारनाथ यादव के घर का ताला तोड़कर 10 हजार नकद समेत कपड़े आदि उठा ले गए। सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें