फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में मानक विहीन बने मिले कई शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में मानक विहीन बने मिले कई शौचालय
विज्ञापन

लगाया आवास के लिए 20 हजार लेने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
डोभी। भूमि संरक्षण अधिकारी डा. ओंकार सिंह ने शनिवार को ग्राम पंचायत खलिया खास में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायतों की जांच कीॉ। उन्होंने आवास, खड़ंजा, शौचालय, समतलीकरण, तालाब खुदाई सहित सभी दस बिंदुओं की जांच की। जांच में शौचालय निर्माण में अनियमितता पाई गई। पात्र महिलाओं ने प्रधान पर आवास के लिए 20 से 35 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया। खलिया खास ग्राम पंचायत के शैलेंद्र दुबे, संजीव दुबे, संतोष कुमार पांडेय आदि ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों से गांव में कराए गए विकास कार्यों की शिकायत की थी। इस दौरान शिकायती पत्र में कार्यों में अनियमितता से संबंधित कुल 10 बिंदु शामिल थे, जिसमें आवास, खड़ंजा, शौचालय, समतलीकरण, तालाब खुदाई आदि कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया गया था। इसकी जांच की जिम्मेदारी भूमि संरक्षण अधिकारी डा. ओंकार सिंह को दी गई। उनके द्वारा शनिवार को गांव में जाकर शिकायत की जांच की गई। इस दौरान उन्होंने शौचालय निर्माण में अनियमितता पाया। कई शौचालय मानक विहीन बने हुए पाए गए। समतलीकरण कार्य शुरू नहीं होना पाया गया। वहीं, पात्र महिलाओं ने आवास में 20 से 35 हजार रुपए घुस लेने का आरोप प्रधान पर लगाया गया है। जिसकी विधिवत जांच की जाएगी। इस संबंध में भूमि संरक्षण अधिकारी डा. ओंकार सिंह ने बताया कि अभी जांच की जा रही है। जांच करने के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे। वहीं, प्रधान आरती पांडेय का कहना है कि सभी कार्य मानक के अनुसार कराए गए है। कहीं कोई समस्या होगी ठीककर दिया जाएगा। आवास में पैसा लेने का आरोप आधारहीन है। आवास का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें