दुद्धी(सोनभद्र)। रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात्रि नौ बजे सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस पकड़ने आये एक यात्री को तीन-चार की संख्या में उच्चकों ने चाकू दिखाकर तीन हजार रुपये लूट लिया। पीड़ित युवक ने घटना की मौखिक सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर को दी, लेकिन ट्रेन पकड़ने के चक्कर में लिखित तहरीर नहीं दे सका। पीड़ित युवक ट्रेन पकड़ कर झारखंड के लिए रवाना हो गया। स्टेशन अधीक्षक अरुण पांडेय ने बताया कि रात्रि नौ बजे एक युवक केबिन में आया था और अपने साथ लूट की घटना को बता रहा था। इसकी लिखित सूचना नहीं दिया और ट्रेन पकड़ने के चक्कर में वह दुद्धी कोतवाली भी नहीं जा सका। युवक का नाम पता नहीं चल सका, लेकिन लिलासी में उसकी ससुराल बतायी जा रही है।