फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दूकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के महाजनी टोला में रविवार की दोपहर वेल्डिंग मशीन की चिंगारी से आग लगने से दो दुकानों के भीतर रखा गया तीन लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। बाजार के लोगों ने किसी तरह से आग की इस घटना पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदारों में रमेशचंद्र अग्रहरि की रूई की दुकान और ऋतु जायसवाल की बर्तन की दुकान शामिल हैं। यह लोग सरायमीर कस्बे के रहने वाले हैं। इनकी दुकान महाजनी टोला में राधे कटरा में स्थित है। रविवार की दोपहर कटरे में स्थित एक दुकानदार अपनी दुकान का शटर दुरुस्त करवा रहा था। इस दौरान लोहा वेल्डिंग करते समय उससे निकली चिनगारी रमेश चंद्र के दुकान में छिटकी और रूई के ढेर में आग लग गई। घटना के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया। रमेश चंद्र का करीब डेढ़ लाख रुपये और ऋतु का डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें