सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में शनिवार की रात मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची तो हमलावर युवक को सड़क पर तड़पता छोड़ कर फरार हो गए। घायल प्रभाकर दिनेश के भाई की की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
रात करीब आठ बजे राबर्ट्सगंज नगर में स्थित आदर्श इंटर कालेज के समीप दर्जन भर युवकों ने एक युवक की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान कुछ युवकों ने लाठी-डंडे से युवक के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। रास्ते से गुजर रहे किसी ने सौ नंबर घटना की सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो हमलावर अंधेर का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल ले गई। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर निवासी प्रभाकर दिनेश को बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायल के भाई अनिल कुमार रत्नाकर की तहरीर पर शुभम सोनी, प्रवीण सिंह, विशाल सोनी, श्याम बाबू, कुंदन, विक्की सोनी और 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।