फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के चलते हुई थी ठेकेदार की हत्या, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र (सिंगरौली)। सप्ताह भर पूर्व नवानगर थाना क्षेत्र के ढेंकी गांव में हुई ठेकेदार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते ठेकेदार की हत्या के बाद बाप-बेटे ने मिलकर शव को ठिकाने लगाया।
विज्ञापन

बताते चलें कि 30 जून को विंध्यनगर थाना क्षेत्र के नवजीवन विहार सेक्टर चार के रहने वाले ठेकेदार सुदामा प्रसाद (45) की नवानगर के ढेंकी गांव में हत्या कर दी गई थी। सुदामा का शव एक नाले की पुलिया के पास से बरामद हुआ था। पुलिस के मुताबिक घटना के दिन सुदामा अपनी ससुराल ढेंकी गया था। रात दस बजे वह ससुराल से यह कर निकला की सुबह जरूरी काम से कार्य स्थल पर जाना है। लेकिन वह घर जाने के बजाए ढेंकी गांव के रहने वाले रघुनाथ के घर पहुंच गया। रघुनाथ मृतक के दूर के संबंधी थे। आधी रात के बाद रघुनाथ ने सुदामा को अपनी पत्नी के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पाने के बाद अपना आपा खो दिया और सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक गंभीर चोट के चलते कुछ ही देर बाद सुदामा की मौत हो गई। साक्ष्य मिटाने के लिए रघुनाथ (46) ने अपने पुत्र दिलीप (21) के साथ शव को घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित नाले में फेंक आया। सुबह घटना की जानकारी के बाद सनसनी फैल गई। इसके बाद पुलिस ने खोजी कुत्ते का सहारा लिया और मौके पर मिले साक्ष्यों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास शुरू किया तो एक-एक कर पूरे मामले का राजफाश हो गया। घटना का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें