फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दूकानों का ताला चटका नगदी समेत हजारों के सामान पर हाथ फेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। चौकी क्षेत्र में बाजार स्थित वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग किनारे शनिवार की रात्रि में चोरों ने तीन दूकानों का ताला चटका कर नगदी समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जबकि एक दूकान का टिन शेड तोड़ने का भी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर रविवार की सुबह पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

तीन दूकानों जिसमें कल्लू सिंह की किराना दूकान, प्रभाकर मिश्रा की किताब-कापी की दूकान एवं पंजाब नेशनल बैंक के पास मोहम्मद नियाज की मोबाइल दूकान का ताला चटका कर चोरों ने शनिवार की रात नगदी समेत हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने कमलेश गुप्ता के किराना दूकान का टिन शेड खिसका कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूकानदारों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शनिवार को रात्रि नौ बजे से दस बजे के बीच दूकान में ताला बंद कर अपने घर चले गए थे। दूकानदार कल्लू सिंह ने बताया कि दूकान में रखा तीन हजार रुपये नगद एवं लगभग छह हजार का सामान चोरी हुआ है। मोबाइल दूकानदार मुहम्मद नियाज ने बताया कि मोबाइल सेट, बैटरी, चार्जर की चोरी हुई है, जिसकी किमत लगभग दस हजार रुपये होगी। व्यापारमंडल अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि स्थानीय पुलिस चौबीस घंटे में घटना का खुलासा करे, अन्यथा प्रतिनिधि मंडल इसकी शिकायत एसपी से करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें