फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही वृद्ध महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुर। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव में शुक्रवार की रात घर में सो रही चमेली (75) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त वृद्ध घर में अकेली थी। घरवाले जेवर समेत अन्य सामान चोरी करने का आरोप लगा रहे है। एसपी सलमान ताज पाटिल समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। मृतका के बेटे भोनू की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लोहरा गांव निवासी भोनू चौहान ने नया ट्रक क्रय किया है। शुक्रवार को भोनू सपरिवार ट्रक से दर्शन-पूजन करने के लिए मां मैहर के दरबार के लिए रवाना हुआ। घर पर उसकी मां चमेली देवी पत्नी स्व. नंदू थी। रात में वृद्धा की हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह करीब सात बजे चमेली को जगाने के लिए पड़ोस का एक व्यक्ति गया तो देखा वह मृतवस्था में पड़ी थी और सामान चारों तरफ बिखरा पड़ा हुआ है। उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उधर घटना की सूचना मिलते ही सुकृत पुलिस चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंच कर उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। राबर्ट्सगंज कोतवाल और सीओ अभिषेक सिंह ने मृतका के बड़े बेटे रामश्रय समेत अन्य लोगों से भी घटना के बारे में पूछताछ की। आशंका ब्यक्त की जा रही है कि बृद्धा की मुंह या गला पर कोई और वस्त्र लगाकर हत्या की गई है।
एएसपी सलमान ताज पाटिल ने मातहतों को अविलंब घटना का खुलासा करने के लिए निर्देशित किया है। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया जारी थी। मैहर से वापस आने के बाद शाम को मृतका के छोटे बेटे ने प्रार्थना पत्र दिया। सीओ अभिषेक सिंह ने कहा कि मृतका के बेटे भोनू की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। वादी का कहना है कि चोरी करने के बाद चोरों ने उसकी मां की हत्या कर फरार हो गए। कहा जल्द ही हत्यारोपियों को पकड़ कर घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें