दुदही। शनिवार को एक प्रेमी- प्रेमिका की शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई। दोनों पक्ष के लोगों ने वर- बधू को आशीर्वाद दिया। वैसे पहले मामले थाने पहुंचा था,जहां बातचीत में दोनों के परिवार शादी पर सहमत हो गए।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर बरिया पट्टी निवासी रानी कुमारी एवं पडरौन मदुरही निवासी सिकंदर लाल चौधरी के बीच पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।एक सप्ताह पहले प्रेमी- प्रेमिका को लोगों ने पकड़ लिया था।प्रेमी चकमा देकर फ़रार हो गया था। प्रेमिका के परिजनाें ने उसकी पिटाई भी की।प्रेमिका की पिटाई की खबर सुनकर प्रेमी तीन दिन पहले प्रेमिका से समोसा और दवा लेकर मिलने उसके गांव पहुंच गया। लोगों ने प्रेमी को पकड़ कर पुलिस को सौप दिया था। फ़िर दोनों पक्ष के लाेग थाने पहुंचे और विवाह का जिक्र हुआ। दोनों के परिजन उनकी शादी कराने पर सहमत हो गए। दोनों पक्ष प्रेमी और प्रेमिका को लेकर विशुनपुर बरिया पट्टी गांव के शिव मंदिर पर पहुंचे,जहां दोनों का विवाह कराया गया।
छात्रा ने युवक पर मढा छेड़खानी का आरोप
हाटा। हाटा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा ने एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि बृहस्पतिवार को वह कॉलेज से पढ़कर हाटा मेन बाजार के रास्ते घर लौट रही थी।
उस दौरान बाजार में उसके गांव का एक युवक छेड़खानी करते हुए धमकी देने लगा कि मेरे साथ चलो, वरना तुम्हारे ऊपर तेजाब फेंककर दूंगा। नहीं तो तुम को गोली मार दूंगा। बिना प्रतिरोध किए वह किसी तरह घर चली गई। शुक्रवार को फिर कॉलेज जाते दौरान रास्ते में युवक ने छेड़खानी की। दोपहर बाद घर लौटते दौरान युवक रास्ते में अपने कुछ मित्रो के साथ ढाढा चौराहे के हाईवे पर घेर लिया। चाकू दिखाकर धमकाया। उसकी साइकिल छीन कर क्षतिग्रस्त कर दिया।कोतवाल कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी करने वाले युवक गिरफतार कर जांच की जा रही है।