फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रक मालिक समेत छह के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में स्थित खनिज विभाग के चेकपोस्ट पर रविवार की रात चेकिंग के दौरान सदर एसडीएम ने ओवरलोड गिट्टी लदे तीन ट्रकों को पकड़ा। एसडीएम ने चालक ट्रकों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। खान निरीक्षक जेके दत्ता की तहरीर पर ट्रकों के मालिक सहित छह के खिलाफ चोरी समेत अन्य धाराओं मेें मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

देर रात खनन कर्मियों और पुलिस के साथ एसडीएम ने गिट्टी-बालू लदे ट्रकों के एमएम 11 की जांच शुरू की। इस दौरान बिना नंबर के तीन ट्रकें चेकिंग स्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने चालकों से एमएम11 मांगा तो परमिट में अंकित मात्रा से अधिक गिट्टी लोड था। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि खान निरीक्षक जेके दत्ता की तहरीर पर आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव निवासी चालक पुष्कर यादव, वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी चालक ज्योति कुमार, चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र के छुघर निवासी लल्लू और तीनों ट्रकों के मालिकों के खिलाफ चोरी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। कहा कि निर्धारित मात्रा से अधिक गिट्टी देने वाले क्रशर प्लांट संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें