फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से दबकर दिव्यांग रेल कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के प्रीतनगर कॉलोनी के पास बुधवार की सुबह ट्रक के धक्के से दिव्यांग रेल कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। तीन साल पूर्व भी वह दुर्घटना में घायल हुआ था, जिससे उसका दोनों पैर कट गया था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

लोको कॉलोनी हनुमान मंदिर के प्रीतनगर निवासी अखिलेश्वर (54) पुत्र रामटहल रेलवे में कार्यरत हैं। बुधवार की सुबह वह अपने ट्राईसाइकिल से किसी काम से बाहर निकला था। लोको कॉलोनी के पास ही वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर उसे ट्रक ने सुबह करीब सात बजे धक्का मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका सिर और धड़ बुरी तरह से कुचल गया था। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस के साथ ही उसके परिवार वाले और रेलवे के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर के लिए वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर जाम की स्थिति हो गई थी। पुलिस ने शव हटवा कर जाम समाप्त कराया। साथ ही पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन वर्ष पूर्व भी उसका वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर ही अज्ञात ट्रक से एक्सीडेंट हो गया था। उस दुर्घटना में उसका दोनों पैर कुचल गया था, जिससे उसका पैर काटना पड़ा था। बाद में वह ट्राईसाइकिल के सहारे ही ड्यूटी आया जाया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें