फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बाल अपराध से निबटने के लिए खुला बाल मित्र थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश पुलिस महिला सम्मान प्रकोष्ठ, यूनिसेफ एवं समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के संरक्षण एवं देखभाल के लिए विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं बाल मित्र थाने का उद्घाटन बुधवार को हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह ने पुलिस लाइन में फीता काटकर थाने का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि विशेष किशोर पुलिस इकाई, किशोर न्याय अधिनियम 2015,पोक्सो अधिनियम 2012 व बाल मैत्री परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन व संचालन के लिए बाल मित्र थाना खोला गया है। इसमें विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं बाल मित्र थाने में बच्चों से संबंधित प्रकरणों एवं समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। बाल मित्र पुलिस स्टेशन में स्थापित बाल मैत्री कक्ष में किशोर न्याय 2015 के तहत नामित पुलिस बाल कल्याण अधिकारी व महिला पुलिस कर्मी कक्ष में बैठकर बच्चों से जुड़े कार्यों का निर्वहन करेंगे। संबंधित थानाध्यक्ष व बाल कल्याण पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि बच्चों व विभिन्न बाल अधिनियमों से संबंधित रिकार्ड, सूचनाएं, फाइल्स व आंकड़ों को व्यवस्थित ढंग से रखा जाये। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक अरुण कांत सिंह, उमेश चंद यादव, सतेंद्र गुप्ता, प्रितेश कुमार तिवारी, पंकज सिंह, विष्णु तिवारी, गंगा प्रसाद, अभय सिंह, राजकमल, चंदा मिश्रा, राजेश कुमार, अशोक पांडेय, उमेश पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें