फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख की नजर में फरियादियों की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। थाने में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने एवं फरियादियों की समस्या का त्वरित निदान करने के लिए अब सीसीटीवी कैमरे से थानों की निगहबानी होगी। योगी सरकार ने सभी थानों में जरूरत के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। जिसमें फरियादियों से कोई भी सुनवाई सीसीटीवी कैमरे के सामने ही होगी।
विज्ञापन

अति नक्सल प्रभावित सोनभद्र जिले में 22 थाने है। इसमें महिला थाना भी शामिल है। योगी सरकार ने पुलिस प्रशासन को जरूरत के अनुसार सभी थानों में अविलंब सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया है। सीसीटीवी कैमरे की नजर मेें पुलिसकर्मी पीड़ितों की फरियाद सुनेंगे, ताकि पुलिसकर्मी पीड़ितों की बयान बदल न सके, क्योंकि अधिकांश पीड़ितों का आरोप रहता है कि बयान कुछ दिए और पुलिस ने लिखा कुछ और ही। जरूरत पड़ने पर सीसीटीवी कैमरे से पीड़ितों ने क्या बयान दिया था उसे निकाला जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार दीक्षित ने कहा कि एसपी आरपी सिंह के निर्देशानुसार सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। कहा कि थानों में प्रभारियों के कक्ष, दफ्तर, प्रवेश द्वार, एसएसआई कक्ष समेत अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें