फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से उतरने में गिरा युवक, कटा पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास रविवार की भोर में ट्रेन से उतरने के दौरान उसकी चपेट में आने से धर्मशाह (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वह काफी देर तक पटरी के किनारे ही पड़ा रहा। सुबह होने पर कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, तब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बभनी थाना क्षेत्र के छिपिया गांव का निवासी धर्मशाह पुत्र रामजियावन कुछ माह पूर्व घर से काम करने उड़ीसा गया था। रविवार की भोर में वह मूरी एक्सप्रेस से घर वापस आ रहा था। नींद में होने के कारण वह ट्रेन के खड़ी होने पर स्टेशन पर नहीं उतर सका। जब ट्रेन स्टेशन से आगे बढ़ गई, तब उसकी नींद खुली। उसने यात्रियों से पूछा तो उसे पता चला कि रेणुकूट स्टेशन से ट्रेन चल चुकी है। इस पर वह दौड़कर ट्रेन से उतरने लगा। इस दौरान असंतुलित होकर गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसका एक पैर कट गया। रात होने के नाते उसे कोई नहीं देख सका। सुबह करीब नौ बजे कुछ लोगों ने उसे देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिण्डाल्को अस्पताल में दाखिल कराया और परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन भी उसके पास पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें