बीजपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहां के टोला सेवकाडाड़ में घरेलू विवाद को लेकर सोमवार को झगड़ रहे पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में सेवकाडाड़ निवासी रामजी कहार पुत्र देवसर व उसके पुत्र घनश्याम को गिरफ्तार किया गया है। दोनों का पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है।