थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत से बहला फुसलाकर ले जाई जा रही किशोरी को सोमवार की शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। उसे ले जा रहे युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने सोमवार की शाम सूचना दी कि उसकी बेटी को गांव का ही मुकेश राम भगा ले गया है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने विंढमगंज रेलवे स्टेशन से सोमवार की शाम पांच बजे किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। चर्चा है कि पूर्व में इसको लेकर पंचायत भी हुई थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर युवक का चालान कर दिया है, जबकि किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया है।