फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतासराय और मडिय़ाहूं में दो युवकों ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेतासराय/मड़ियाहूं। खेतासराय और मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र में हुई अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी।
खेतासराय थाना क्षेत्र के गोधना गांव निवासी पप्पू (25) पुत्र रामसिंगार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को सुबह उसका शव घर से थोड़ी दूर लेदरहीं गांव की सीमा पर पेड़ से लटकता मिला। पुलिस को सूचना दिये बग़ैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के कमीरपट्टी गांव निवासी भुल्लन यादव (35) सोमवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए गया था। सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई। अंदर से आवाज न आने पर लोगों ने खिड़की से देखा तो वह फांसी पर लटका था। पुलिस को परिजनों द्वारा सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो कमरे की छत में लगे हुक से नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी पर शव लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक 4 बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें