फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

े प्रधान व उसके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली/दुद्धी। विण्ढमगंज थाने में सोमवार को महुली के प्रधान और उसके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थी रामशकल की तहरीर पर हुई है। आरोपियों पर पीएम आवास का धन गबन करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के महुली गांव के रहने वाले रामशकल को प्रधानमंत्री आवास मिला है 14 सितम्बर को लाभार्थी ने बीडीओ दुद्धी को एक शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान व उसके बेटे पर पीएम आवास का पहली किस्त 44 हजार रुपये निकलवा कर मात्र दो हजार देकर 42 हजार रुपये अपने पास रखने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि कई बार मांगने पर प्रधान ने दोबारा सिर्फ 26 हजार रुपये देते हुए कहा कि अब तुम्हे पैसा नही मिलेगा, क्योंकि आवास पास कराने में 16 हजार खर्च हो गए। उधर मामला संज्ञान में आने पर विण्ढमगंज एसओ संतोष यादव ने रामशकल के शिकायत की जांच की तो सही निकला। पुलिस के मुताबिक महुली के प्रधान सुगंती देवी व उनके बेटे नेहरू लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें