फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर के धक्के से राहगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/सलखन। जनपद में दो जगहों पर हुए सड़क हादसों में डॉक्टर समेत दो की मौत हो गई। जिला संयुक्त चिकित्सालय में तैनात रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सीएम तिवारी की शनिवार की रात वाराणसी के रामनगर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। बताते चले कि सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ. सीएम तिवारी राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बिच्छी गांव में निजि अस्पताल खोले थे। रविवार को जिले के कई डॉक्टर समेत अन्य लोग शव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, चोपन थाना क्षेत्र के अवई गांव में शनिवार की रात टैंकर के चपेट में आने से रामबिलास (35) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जबकि सौ नंबर की पुलिस चाहती तो हादसे के बाद भाग रहे चालक को मयवाहन पकड़ लेती।
कबरी गांव के समीप रात करीब 11 बजे डाला की तरफ से राबर्ट्सगंज की ओर जा रहा टैंकर एक युवक को रौंदते हुए आगे निकल गया। स्थानीय लोगों ने सौं नंबर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सलखन गांव के महदेईया टोला गांव निवासी घायल रामविलास को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टर ने घायल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के घरवाले भी पहुंच गए। रविवार को जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। बताते चले कि मारकुंडी से सलखन के बीच राजमार्ग पर अक्सर हादसे हो रहे है। बावजूद इसके दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें