फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के बजिया गांव में मंगलवार की सुबह कुएं में गिर जाने से कृष्ण कुमार (13) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि कृष्ण कुमार पुत्र वशिष्ठ कुमार सुबह करीब सात बजे घर से कुएं पर नहाने गया था। वह कुएं से पानी निकाल रहा था, इसी दौरान ढेकुर टूट गया और कृष्ण कुएं में गिर गया। ढेकुर का टुकड़ा उसके सिर पर लग गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान उसकी बहन और मां घर पर अकेले थीं। दोनों ने घटना को देखा तो शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोगों ने किशोर को बाहर निकाला लेकिन वह दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें