बीजपुर। थाना क्षेत्र के नेमना गांव में रविवार की सुबह बाइक सवार सामने से आ रही हाइवा टकरा गया। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे वाराणसी ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
राबटर्सगंज निवासी प्रदीप पांडेय (32) परियोजना में कार्यरत है। रविवार को वो बीजपुर से रेणुकूट की ओर जा रहे थे तभी अचानक नेमना गांव स्थित स्कूल के पास रेणुकूट की ओर से आ रहे एक हाइवा से आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में उनके दाहिना पैर फ्रेक्चर हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हो रिहंद चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।