शक्तिनगर : एनटीपीसी सिंगरौली सुपर थर्मल पावर परियोजना को विभिन्न कार्यप्रणाली एवं उपलब्धियों के लिए सर्वोच्च पुरस्कार स्वर्ण शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
एनटीपीसी में मानव संसाधन विभाग की उत्कृष्ट कार्य प्रणाली के लिए सिंगरौली को बेस्ट एच आर प्रैक्टिसेज अवार्ड से पुरस्कृत किया गया । यह पुरस्कार लगातार दोनो वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 के लिए लिए प्रदान किया गया है। इसी प्रकार स्वच्छता के संबंध में उत्कृष्ट कार्य के लिए बेस्ट प्लांट का सम्मान प्राप्त हुआ है। केंद्र सरकार की राजभाषा नीतियों को कार्यान्वित करने के लिए मानव संसाधन-राजभाषा विभाग को प्रथम स्वर्ण शक्ति पुरस्कार से नवाजा गया है। संयंत्र परिसर में साफ सफाई के उल्लेखनीय कार्यो के लिए स्वच्छ भारत अवार्ड -बेस्ट प्लांट का अवार्ड सिंगरौली विद्युत गृह को प्राप्त हुआ है । सिंगरौली विद्युत गृह को स्वर्ण शक्ति के ये प्रतिष्ठा पूर्ण अवार्ड निगम के केन्द्रीय कार्यालय में एनटीपीसी के 44वें स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य समारोह में निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरूदीप सिंह एवं बोर्ड आफ डायरेक्टर्स द्वारा प्रदान किया गया जिसे क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक के के सिंह एवं सिंगरौली विद्युत गृह के मुख्य महाप्रबंधक देवाषीष सेन द्वारा संयुक्त रूप से ग्रहण किया गया । मुख्य महाप्रबंधक देबाषीष सेन ने इस उपलब्धि का श्रेय स्टेशन के कर्तव्य निष्ठ कर्मचारियों के सम्मिलित प्रयास को दिया । । इस अवसर पर महाप्रबंधक आलोक गुप्ता, संजय मिश्रा, एस मैथ्यू सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।