नवानगर थाना क्षेत्र में चोरी, लूट एवं डकैती की कई घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपी को सोमवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। एसपी रियाज इकबाल ने बताया कि नवानगर निवासी इनामी बदमाश शिवलाल उराव को पकड़ने के लिए कई थानों की पुलिस को लगाया गया था। शिवलाल पर ढाई हजार रुपये इनाम भी घोषित किया गया था। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया।