फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने वन दरोगा पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (ओबरा)। वन विभाग के नर्सरी में कार्य करने वाली एक महिला ने वन दरोगा पर दुष्कर्म का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ओबरा थाने में दी तहरीर में महिला का आरोप है कि 28 सितंबर के शाम पांच बजे छुट्टी होने से पहले वह नर्सरी का सामान रूम में रखने गई। इस दौरान वहां वन विभाग के एक दरोगा ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। चिल्लाने पर कई लोग पहुंचे जिससे वह बच सकी। दरोगा ने जान से मारने की धमकी भी दी। चौकी पर पटकने के दौरान उसके पेट में चोट भी लग गई थी जिसकाञ इलाज परियोजना अस्पताल में करवाया जा रहा है। मांग की है कि मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें