फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती चोरियों पर व्यापारियों ने नारेबाजी कर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा बाजार में हौसला बुलंद चोरों ने बुधवार की रात्रि एक दुकान का शटर चाड़कर नकदी सहित मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। लगातार दूसरे दिन बाजार में चोरी से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली । अनपरा बाजार निवासी व्यापारी कृष्ण कुमार जैन की अनपरा बाजार में किराना की दुकान है। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात्रि वह अपनी दुकान बंद कर रात को 11 बजे घर सोने के लिए चले गए। बृहस्पतिवार की प्रात: जब वह दुकान खोलने आए तो देखा कि शटर खुला हुआ है। अंदर जाकर देखा तो दुकान से नकदी, दो मोबाइल सहित एक हजार का रिचार्ज कूपन व अन्य सामान गायब है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों की भीड़ एकत्रित हो गई। आक्रोशित व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि बाजार क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं घटित हो रही हैं। मंगलवार को भी बाजार में एक मोबाइल शाप के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरी की गई थी। अगले दिन फिर चोरी हो गई। पुलिस की उदासीनता से चोरों के हौसले बुलंद हैं। इस दौरान अशोक जैन, ओम शंकर दुबे, साधूराम जैन, कृष्ण कुमार, बसंत मौर्या, अजय चौरसिया, राजकुमार, अमर साहनी, राजाराम आदि व्यापारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें