दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में दो युवक एक ट्रक से करीब 40 लीटर डीजल चोरी करते पकड़े गए। बभनी थाना क्षेत्र के धरतीडाड़ गांव का रवि शंकर पुत्र गुलाब सोमवार की रात अपने ससुराल रजखड़ गांव ट्रक लेकर पहुंचा था। वहां घर के बाहर वाहन खड़ा कर खाना खाने चला गया। मंगलवार की भोर में जब उसकी नींद खुली तो वह बाहर निकला। इस दौरान उसने देखा कि ट्रक के डीजल टंकी का ताला तोड़कर दो युवक पाइप के सहारे तेल निकाल रहे हैं। इस पर उसने दोनों का पकड़ लिया और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को लेकर थाने चली गई। पुलिस ने ट्रक चालक की तहरीर पर दोनों आरोपियों के पास से 40 लीटर डीजल व पाइप बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपी अजय कुमार पुत्र इंद्रदेव व प्रमोद पुत्र रामचरित्र दोनों रजखड़ के निवासी का चालान कर दिया।