फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के हिंडालको पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की रात एक वृद्ध की मकान के नीचे गिरकर मौत हो गई। घर वालों को इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह हुई तो हड़कंप मच गया। बुधवार की रात को नगर के हिंडालको पेट्रोल पंप के समीप रहने वाले राम कृपाल सिंह (65) पुत्र तहसीलदार सिंह अपने दो तल वाले घर पर ऊपर के कमरे से कुछ कचड़ा फेंकने पीछे की ओर गए। इस दौरान वह असंतुलित होकर ऊपर से नीचे नाली में गिर गए। उनके गिरने की जानकारी घरवालों को नहीं हुई। घर में जब वह काफी देर तक नहीं दिखे तो घर वालों ने अपने आसपास के लोगों से संपर्क किया। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। थक हारकर घर वाले भी सो गए। गुरुवार की सुबह जब घर के किसी सदस्य ने पीछे की ओर देखा तो वह निढाल होकर नाली में पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें हिंडाल्को चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले थे और काफी समय से नगर में रहकर ठेकेदारी का काम करते थे। लंबे समय तक वह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी रहे। वे राजनाथ सिंह के भी काफी करीबी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें