फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर में शनिवार को कुछ लोगों ने चोरी के आरोप में एक युवक को पीट कर लहूलुहान कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ की चंगुल से युवक को छुड़ा कर कोतवाली ले गई। जिला अस्पताल में घायल युवक का उपचार हुआ।
विज्ञापन

सुबह करीब 10:30 बजे न्यू मार्केट में कुछ लोगों ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया। इस दौरान दो-तीन लोगों ने चोरी के शक में पकड़े गए युवक को पीटना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पकड़ा गया युवक पूर्व में कई दुकानों से चोरी कर चुका है। बैंक से लूट और चोरी करने के आरोप मेंजेल भी जा चुका है। इतना सुनते ही कई लोगों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। सरेआम युवक की पिटाई की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक पर किराना की दुकान से चोरी करने का आरोप है। युवक से पूछताछ करने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें